अपना जिला

ससुराल से गहना लेकर भागने वाली लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार दुल्हन के पिता और भाई को भी पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने पर मऊ पुलिस ने की कार्रवाई, लखनऊ के महिला थाने में दर्ज था मुकदमा


मऊ। ससुराल से अपनी जेठानी का गहना सहित अन्य सामान झांसा देकर लेकर भागने वाली दुल्हन और उसके पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई मऊ जिले की हलधरपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की। इस मामले में लखनऊ जिला कोर्ट ने सभी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार निवासी शिवजी वर्मा के छोटे पुत्र चंद्र प्रकाश वर्मा की शादी हलधरपुर थाना क्षेत्र के मैरोसोफीपुर निवासी धर्मराज वर्मा की बड़ी पुत्री के साथ चार दिसम्बर 2017 को हुआ था। शादी के बाद सुमन ससुराल आई और दो माह तक रही। इस बीच उसके पिता और भाई भी सुमन के ससुराल पहुंचे और चंद्र प्राकश सहित उनके मां-पिता को झांसा देते हुए लाखों रुपये के जेवर और चुद्र प्रकाश की भाभी के जेवर लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में चंद्र प्रकाश की भाभी पूजा वर्मा ने जब अपने गहनों की मांग सुमन और उसके परिजनों से की तो सभी ने जान से मारने की धमकी दिया। जहां पूजा ने महिला थाने में सुमन, इसके पिता धर्मराज, भाई अजय वर्मा और इसकी दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने मामला सही पाते हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। कोर्ट के बार-बार वारंट जारी करने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए। जहां एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद मऊ जिले की हलधरपुर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *