अपना जिला

दवा विक्रेता कल्याण समिति ने मंडलीय प्रोग्राम को लेकर बैठक की

घोसी/ मऊ। दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी की एक बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एसबी मेडिसीन सेंटर पर संपन्न हुई, जिसमें मऊ से आए हुए जिलाध्यक्ष शिव जी राय, महामंत्री प्रवीण पाण्डेय, जमील अंसारी, राजेश सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आनलाइन दवाएं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने एवं फार्मासिस्ट की समस्या को लेकर आगामी 17 जुलाई 2022 को मंडल अस्त्रीय मीटिंग का आयोजन बलिया मोड़ मऊ के राय पैलेस में किया गया है जिसमें 14 जिलों के दवा व्यापारी भाग लेंगे,,, इस मीटिंग में सभी समस्याओं पर विचार विमर्श करने के बाद जिला अस्त्रिय बंदी की घोषणा की जायेगी, जिलाध्यक्ष शिव जी राय ने कहा कि किसी भी हाल में आनलाइन दवा की बिक्री नहीं करने दी जायेगी क्योंकी यह अनलाइन दवा सप्लाई करने वाले कंपनी युवाओं में नशे की गोली से लेकर नकली दवाएं तक बेंच रहे हैं, महामंत्री प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि यह आनलाइन दवाएं सप्लाई करने वाले कंपनी युवाओं को खराब करते हुए उनका भविष्य अंधेरे मे डालने का कार्य कर रहे हैं जिसको किसी भी हाल में चलने नहीं दिया जायेगा, महामंत्री निर्भय पांडेय ने कहा कि जल्द से जल्द भारत सरकार इसपर रोक लगाए नहीं तो हम प्रदेश स्तर पर बंदी करने के लिए बाध्य हो जायेंगे, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत सरकार अंग्रेजो द्वारा बनाए गए काले कानून को वापस ले,1940 का बना कानून आजतक चल रहा है जबकि आज के परिवेश में सारी दवाएं कंपनी द्धारा बनी बनाई आ रही हैं केवल डाक्टर का पर्चा पढ़कर दवा देना है जिसको बेचनें के लिए फार्मासिस्ट की आवश्यकता नहीं है,, सभी से 17जुलाई को होने वाली मीटिंग में आने के लिए निवेदन किया गया, जिलाध्यक्ष शिव जी राय, महामंत्री प्रवीण पाण्डेय, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, महामंत्री निर्भय पांडेय, सचिव रमेश चंद्र सिंह, संरक्षक तीर्थराज सिंह, संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, सुनिल मिश्रा, जमील अंसारी, अश्वनी पाण्डे, दीपक कुमार, राजन बरनवाल, साहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे,,,, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया,,,,,,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *