अपना जिला

होमियोपैथी स्वास्थ्य शिविर में जांच कर निःशुल्क दवा दी गई

रतनपुरा/ मऊ। मरियम होमियो क्लीनिक एण्ड रिसर्च सेन्टर बलिया मोड़ मऊ के तत्वावधान शनिवार को क्षेत्र के इटैली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 102 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट के संचालक सुशील कुमार पाण्डेय एवं डॉ0 मो0 शाहिद तनवीर के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मरियम होमियो क्लीनिक के डॉ0 मो0 शाहिद तनवीर ने कहा कि लोगो को सस्ता एवं सुगमता पूर्वक दवा उपलब्ध कराने के साथ साथ लोगों को होम्योपैथी के प्रति जागरूक करना ही लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि विश्व के लगभग 100 देशों में मरीजों का इलाज होम्योपैथी से किया जा रहा है। होम्योपैथी पद्धति जहां कोई नुकसान नहीं करती है वहीं इसकी दवाओं की लागत भी बहुत अधिक नहीं होती है। होम्योपैथी से जटिल से जटिल रोग को जड़ से मिटाया जा सकता है।
इस अवसर पर कुल 102 मरीजों को जांच कर निःशुल्क होमियोपैथी दवा वितरण किया गया।कार्यक्रम में अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट इटैली के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य शिविर में योगदान देकर मरीजों की मदद किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव पाण्डेय, फार्मासिस्ट सादुल्लाह, गुड्डू, दीपक पाण्डेय, गुलाब, सुबास पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *