बाइक सवार तीन युवकों का फोर व्हीलर से टक्कर, एक की मौत

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नदी बांध पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ देख तीनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि रामनिवास राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर 20 वर्ष निवासी मानिकपुर जमीन हाजीपुर थाना घोसी अपनी मोटरसाइकिल से सोमवार की देर रात लगभग 9:30 बजे दीपक पुत्र स्वर्गीय राम इकबाल 20 वर्ष निवासी गाईं चवर थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा लालू यादव 35 वर्ष निवासी जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मानिकपुर घोसी से मरदह थाना क्षेत्र के गाईं चवर छोड़ने के लिए जा रहा था जैसे ही सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरई बांध पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनो युवक कुछ दूरी पर जा गिरे टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचते वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को आनन-फानन में चिकित्सार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां मंगलवार की सुबह लगभग 4:00 बजे रामनिवास की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा दीपक और लालू यादव की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

