अपना जिला

मऊ में बारजा गिरने से 25 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत

मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत राज पैलेस के समीप मुहल्ला रविदास चबूतरा में छत का बारजा गिरने से एक 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतिका वंदना 25 वर्ष पत्नी परमिंदर मुहल्ला राज पैलेस के समीप रविदास चबूतरा की निवासिनी थी। वंदना गुरुवार की सुबह लगभग 10.45 पर किसी काम से कहीं जा रही थी कि अचानक उसके ऊपर छत का बारजा गिर गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाहिता की मौत की ख़बर जैसे ही परिजनों को हुई तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मुल्ले के लोगो ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस बाबत वार्ड नम्बर 3 रामपुर चकिया के सभासद गोरख ने बताया कि विवाहिता किसी काम से निकली थी की अचानक उसके ऊपर बारजा गिर गया,जिससे विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दिया गया,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *