मऊ की श्वेता पाण्डेय का हिन्दी प्रवक्ता के पद पर चयन, सामान्य वर्ग में यूपी में दूसरा स्थान

@ आनन्द कुमार…
इस समय बेटियां अपने मेहनत और लगन की बदौलत गांव, शहर जिला व प्रदेश में ही नहीं देश में भी नाम रौशन कर रही हैं। वज समाज में अपने मेहनत की बदौलत दिन प्रतिदिन यह साबित करने में लगी हैं कि वे किसी से कम नहीं। बेटियों ने कुछ अलग करने का जो बीड़ा उठाया है वह उसमें अव्वल होती जा रही हैं और इसी चाह की बदौलत अपना राह बनाया है मऊ के रणवीरपुर के निवासी ब्रह्मानंद पांडेय की पुत्री श्वेता पाण्डेय ने। श्वेता ने यूपी पब्लिक सर्विस कमिशन प्रयागराज द्वारा गवर्नमेंट इण्टर कालेज के लेक्चरर परीक्षा 2020 में महिला वर्ग में सामान्य कैटेगरी में उत्तर प्रदेश में हिंदी प्रवक्ता पद पर दूसरा स्थान पर चयन होकर पूरे उत्तर प्रदेश में मिसाल-ए-मऊ का नाम रौशन किया है। श्वेता पाण्डेय के चयन से पूरा परिवार, गांव, परिजन, रिश्तेदार, परिचित व शुभचिंतक ही नहीं समूचा जिला गौरवान्वित है कि मऊ की बेटी ने मऊ का झण्डा पूरे उत्तर प्रदेश में बुलंद किया है।
श्वेता ने प्रारंभिक शिक्षा इंटरमीडिएट तक अपने गांव से ही प्राप्त काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातक, स्नातकोत्तर व यूजीसी नेट क्वालिफाई की है। आपके पिता ब्रह्मानंद पांडेय आर्मी से रिटायर्ड हैं और माता श्रीमती पुष्पा पांडेय हाउस वाइफ हैं।
उनके चयन पर बधाई देने वालों में हरिवंश पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, आशुतोष मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, अरुणेंद्र पांडेय, विजय तिवारी, अश्वनी त्रिपाठी, पत्रकार अमित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

