मऊ के चूड़ी गली में लगी आग, काबू, बड़ा हादसा टला

मऊ। नगर के चर्चित चूड़ी वाली गली में स्थित न्यू मार्केट में अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से कई दुकानों में लग गई,आग लगने से स्थानीय लोगो में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगो ने दुकान में लगी आग को किसी तरह बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के चूड़ी वाली गली में स्थित न्यू मार्केट में साड़ी की कई दुकानें है,मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक साड़ी की दुकान में अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से भीषण आग लग गई, दुकान में आग लगते ही लोगो में हड़कंप मच गया। दुकानदार कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने कई साड़ी की दुकानों में अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगो ने साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और घण्टो मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से कितना नुकसान हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। समय पर स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो नुकसान भयावह होता।

