पत्रकार अजय सिंह का दुखद निधन, मऊ में भी कर चुके हैं पत्रकारिता

जौनपुर जनपद में अमर उजाला में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की बुधवार को दुखद निधन हो गया। अजय सिंह मऊ में भी हिन्दुस्तान दैनिक समाचार पत्र व अमर उजाला में बतौर स्ट्रिंगर काम कर चुके हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही कई जनपदों में पत्रकारों में शोक का लहर छा गया। अपने मृदुल स्वभाव के धनी अजय सिंह काफी मिलनसार और पत्रकारिता के प्रति जुझारू व्यक्ति थे। उनके बड़े भाई कैलाश सिंह राष्ट्रीय सहारा वाराणसी के समाचार सम्पादक हैं। उनके एक भाई सतीश रघुवंशी दैनिक जागरण में वरिष्ठ संवाददाता है।
बताते चलें कि अजय सिंह 41 वर्ष को पत्रकारिता में कार्य के दौरान धूप लग गया जिसके बाद वह घर पर आराम किए और तबीयत मैं ज्यादा दिक्कत महसूस होने पर बुधवार को वे डॉक्टर को दिखाने गए और डॉक्टर को अपनी बात बताते और समझाते की अस्पताल में ही उनकी दुखद मौत हो गई। अजय सिंह की मौत का समाचार सुनते ही जौनपुर के चंदवक ब्लाक के ब्राह्मण पुरा के रहने वाले थे। जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर के पत्रकारों के बीच शोक की लहर छा गई लोगों ने कहा कि अजय ऐसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है।

