चर्चा में

Twitter पर छा गए आजतक के सुधीर पांडेय, रेलवे ट्रैक पर ‘सेल्फी’ को हजारों लोगों ने देख डाला

(विजय कुमार गुप्ता)
इंडियन न्यूज चैनल्स की दुनिया में क्रिएटिविटी के किंग कहे जाने वाले सुधीर पांडेय का एक ट्वीट जबरदस्त वायरल हो रहा है।
ट्वीट में रेलवे की पटरियों पर दो अलग अलग गाड़ियों में पिता और पुत्र के मिलन के संयोग को प्रदर्शित करने वाली सेल्फी है।

अपने ट्वीट में सुधीर पांडेय लिखा है-
अजब ग़ज़ब सेल्फ़ी

पिता रेलवे में गार्ड है और बेटा टीटी है । जब दोनों की ट्रेन अगल-बग़ल से गुजरी तो एक सेल्फ़ी का लम्हा बन गया। इस ट्वीट पर लोगों ने दिलचस्प कमेंट किया है। हालांकि ये सेल्फी किस देश का है ये
जिक्र नहीं किया है। इस ट्वीट को अब तक 2100 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है और 35 हजार से अधिक लोगें ने लाइक किया है।

एक यूजर डॉ. सारिका ने लिखा है-Family photo on the tracks

एक और यूजर ने लिखा है, ‘You both are very luck. यह लम्हा करोड़ो मैं एक को मिलता है’

सुधीर पांडेय के ट्वीट में जो रेलवे की ट्रैक दिख रहा है, वो भारत के रेलवे ट्रैक से बिल्कुल अलग है। लोग कमेंट करके बांग्लादेश का बता रहे हैं।
ट्रैक के अलावा टीटी के कोट पर भी लोगों ने कमेंट किया है। भारत में टीटी का जो कोट निर्धारित है वो काले रंग की है। जबकि सेल्फी में टीटी के कोट का रंग सफेद दिख रहा है।

एक यूजर ने लिखा है, ‘अच्छी सेल्फी है। बांग्लादेश रेलवे की है। वहां रेल पटरी 3 लाइन होती है अच्छी है’

सुधीर पांडेय डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में है। कई चैनलों के डायरेक्टर उनके काबिलियत का लोहा मानते हैं। इंडिया न्यूज में कई अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद सुधीर पांडेय tv9 नेटवर्क में पहुंचे। आज tv9 भारतवर्ष देश के बड़े चैनलों में आता है।
tv9 भारतवर्ष को बुलंदियों पर पहुंचाने में सुधीर पांडेय के एक्सपेरिमेंट का भी अहम रोल है। संत प्रसाद के मार्गदर्शन में सुधीर पांडेय ने tv9 भारतवर्ष में कई अनोखे प्रयोग भी किए हैं। जिससे चैनल की लोकप्रियता में वृद्धि हुई। tv9 भारतवर्ष में डंका बजाने वाले सुधीर पांडेय फिलहाल आजतक में हैं।
वो अपने क्रिएटिविटी के लिए ही जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *