उत्तर प्रदेश

प्रयाग प्रतिभा सम्मान समारोह में स्नेह सुधा सहित 40 महिलाएं व पुरुष हुए सम्मानित हुए

प्रयागराज महानगर भाजपा के तत्वावधान में प्रयाग प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में धूमधाम से संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता गणेश केसरवानी जिला अध्यक्ष महानगर ने किया संयोजन श्रीमती कविता यादव त्रिपाठी ने किया संचालन श्रीमती आभा श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव उदीय राज नेत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती केसरी देवी पटेल सांसद फूलपुर ,श्री लक्ष्मण आचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ बीके सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज आदि कई विशिष्ट जन मंच पर उपस्थित रहे इस अवसर पर सभी अतिथियों के उद्बोधन के बाद मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव के कर कमलों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरुष व महिलाओं को कुल 40 लोगों को मंच से अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह ,सम्मान पत्र तथा पुष्प हार से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से नारी गुरुकुलम प्रयागराज की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह सुधा व उनके साथ शामिल कई महिलाएं सम्मानित हुई सम्मान समारोह में कई सौ महिलाएं युवा व पुरुष भाई शामिल रहे तथा हाल खचाखच भरा रहा नारी गुरुकुलम के शामिल लोगों में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक व मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह पटेल, अध्यक्ष श्रीमती स्नेह सुधा, उपाध्यक्ष कुमारी शिवा त्रिपाठी ,रंजना गुलाटी, शोभा दरबारी ,मधु अस्थाना ,अमिता श्रीवास्तव ,कुमारी सची रानी श्रीवास्तव ,सौम्या नंदिनी, नीलम चौरसिया ,जूही सक्सेना ,डॉ रश्मि शुक्ला ,श्रीमती रीटा सोढ़ी ,आभा सिंह ,प्रिया कैथवास आदि सैकड़ों महिलाएं शामिल रहे व कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *