खेल-खिलाड़ी

मऊ प्रीमियर लीग सीजन 2 का भव्य आयोजन, भाजपा प्रवक्ता आनन्द दूबे ने किया उद्घाटन

मऊ प्रीमियर लीग सीजन 2 का भव्य आयोजन डॉ भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर 08 जून को किया गया। उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे बतौर मुख्य अतिथि किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल ने फीता काटकर, ट्रॉफी का अनावरण कर पूर्वांचल व मऊ में पहली बार हो रहे डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच कोपागंज निंजा आइडियल किड्स गुरुकुल स्कूल मऊ, प्रणाम रतनपुरा रॉयल्स शिवा ज्वेलर्स के मध्य हुआ। जिसमें कोपागंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए कोपागंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 100 रन ही बना सकी। लो स्कोरिंग मैच का पीछा करते हुए रतनपुरा रॉयल्स की टीम मात्र 15. 3 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट हो गई कोपागंज निंजास की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने शुक्ला 19 रन रहे। वहीं रतनपुरा की तरफ से आशीष ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 7 रन देकर चार विकेट लिए लो स्कोरिंग मैच में रतनपुरा की तरफ से मात्र शुभांशु ने और आदित्य ने दहाई का आंकड़ा छुआ इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे विभु शुक्ला वही बेस्ट फील्डर का भी अवार्ड विभु शुक्ला के ही पास गया। बेस्ट बॉलर आशीष रहे वही बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड भी भी दीपू शुक्ला के पास गया पास गया। इस उद्घाटन के शुभ अवसर पर हॉकी कोच ओमेंद्र सिंह के साथ स्टेडियम के सभी गुरुजन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश दुबे के साथ निखिल वर्मा सूर्यांशु शराब अंकुर सर्राफ राजीव जौहरी रजत वर्मा डॉक्टर अजीत कुमार सिंह रामानंद चौहान डॉ अमित कुमार सिंह अश्वनी कुमार सिंह राकेश कुमार तिवारी रोहित नारायण पांडेय, सुन्दरम दुबे ,डॉ मयंक चौबे, डॉ प्रतिष्ठा सिंह, पूजा दुबे, वेदान्त दुबे, आलोक,नवीन,के साथ समस्त मऊ प्रीमियर लीग की कोर कमेटी उपस्थित रही वही दूसरा मैच दोहरीघाट किंग्स रामा राइडर्स के बीच में हुआ इस हाई वोल्टेज मैच में रामा राइडर्स विजयी रही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दोहरीघाट किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाएं वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए रामा राइडर्स ने मात्र 18 ओवरों में ही 156 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम किया मैच के मैन ऑफ द मैच शिव नारायण सिंह रहे अगला मुकाबला घोसी फाइटर्स और मधुबन टाइटंस के बीच हुआ जो लो स्कोरिंग मैच रहा जिसमें 20 ओवरों में 103 रन मधुबन टाइटन्स ने बनाया वहीघोषी फाइटर की टीम ने 17 ओवर में 6विकेट खो कर यह मैच अपने नाम किया।मैच नम्बर 4 मऊ पैंथर्स व मोहम्मदाबाद स्टार्स के बीच हुआ जिसमें मोहम्मदाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों मे 128 रन पर ही सिमट गई मऊ ने इस मैच में अखिल के 62 रन के बदौलत मैच को अपने नाम किया।
वही आज का पहला मुकाबला दोहरीघाट किंग्स व कोपागंज निंजास, दूसरा मैच रामा राइडर्स व रतनपुरा के बीच वही तीसरा मैच मोहम्मदाबाद स्टार्स, घोषी फाइटर्स के बीच होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *