अपना जिला

मऊ में रोजगार मेले का आयोजन 10 जून को

मऊ। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे रोजगार मेलों की श्रृंखला में दिनांक – 10.06.2022 को प्रातः 10.30 बजे जनपद में (mau) के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ के संयुक्त तत्वधान में आई०टी०आई कैम्पस सहादतपुरा मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, कुल रिक्त पद 31, शैक्षिक योग्यता, स्नातक, वेतन मान 15000, कार्य करने का स्थान मऊ, राजकीय प्रा० आई०टी०आई०, कुल रिक्ति 50, शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा, आई0टी0आई, वेतन रू0-13000, कार्य करने का स्थान झगरिया गुजरात, रोजगार मेले में जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आई०डी० पासवर्ड से ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई०डी० पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करेगें। किसी भी दशा में अभ्यर्थी ऑफलाईन रोजगार मेले मे प्रतिभाग नहीं कर पायेगें। विषेश जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *