कई जिलों के डीएम का तबादला, बलिया के डीएम भी शामिल, पत्रकार खुश

उत्तर प्रदेश सरकार में 21 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है इसमें मंडलायुक्त, कई जनपदों के जिलाधिकारी, शासन में तैनात विशेष सचिव, सचिव व निदेशक आदि पदों के अफसर शामिल हैं इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरण आनंद भी शामिल हैं। उनका तबादला प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान निदेशक, मध्यान भोजन प्राधिकरण के साथ-साथ मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार यथावत है। अब गोरखपुर के जिलाधिकारी के रूप में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्रीमती सेल्वा कुमारी जे जिलाधिकारी अलीगढ़ से अब बरेली मंडल की आयुक्त होंगी उनके स्थान पर बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ का दायित्व संभालेंगे।
लखनऊ के नए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार होंगे वे फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के पद से आ रहे हैं। वहीं विशाख जी विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ को जिला अधिकारी कानपुर नगर का दायित्व सौंपा गया है। बलिया के जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल होंगी।
सीलम साई तेजा को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर का दायित्व सौंपा गया है। अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत नेडा उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है।
भवानी सिंह खरगौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक प्रकाश को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनवेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है एवं श्रीमती अनामिका सिंह को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश शासन का दायित्व सौंपा गया है।

बस्ती की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन होंगी। जालौन की जिलाधिकारी श्रीमती चांदनी सिंह, इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन को बनाया गया है। सुश्री श्रुति सिंह को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ का दायित्व सौंपा गया है। नेहा शर्मा को निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश, श्रीमती शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश कानपुर, आर रमेश कुमार को प्रमुख सचिव श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन, राकेश कुमार सिंह को जिलाधिकारी गाजियाबाद के साथ ही उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है


