अपना जिला

एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया, मौके पर पुलिस पंहुची

सादात/गाजीपुर। जनपद के थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव में सोमवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
बताते चलें कि ग्राम टांड़ा निवासी सुखविंदर राम 48 वर्ष पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह अपने भतीजी की शादी में इन दिनों गांव आया था। एक दिन पूर्व शादी बीतने के बाद न जाने किस बात को लेकर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द करके साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी कमरे की दिवाल में बने छेद से अंदर देखने पर हुई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। शव को देखकर जहां उसकी पत्नी ममता रोने बिलखने लगी वहीं दोनों पुत्र बलविंदर (18) और लखविंदर (10) के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उपनिरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *