अपना जिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में आई नई एंबुलेंस, पूजन कर किया गया शुभारंभ

सादात/गाजीपुर। नगर पंचायत के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के क्रम में शासन और प्रशासन के सहयोग से एक अदद एंबुलेंस मिली है। इस नई सौगात से लोगों में काफी खुशी है की उन्हें गंभीर स्थिति में चिकित्सा हेतु स्थानीय चिकित्सा विभाग के सहयोग से एंबुलेंस की सहायता मिलेगी। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई 108 एंबुलेंस मिलने पर सोमवार को नई 108 एंबुलेंस का शुभारंभ चिकित्साधिकारी डा. रामजी सिंह ने पूजन कर किया। यहां पूर्व में मौजूद एंबुलेंस के जर्जर होने से दुर्घटना के शिकार लोंगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य महकमे ने इस सीएचसी पर नई 108 एंबुलेंस भेजते हुए सुचारू रूप से संचालन की कवायद शुरू की है। सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी डा. रामजी सिंह ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नई एम्बुलेंस का पूजन कर संचालन शुरू कराया गया है। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट ओंकारनाथ पाण्डेय, फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार, वार्ड ब्वाय पंकज कुमार, वार्ड ब्वाय रामअवध यादव, एक्सरे टेक्नीशियन रामप्रवेश यादव, डेंटल हाइजनिस्ट अरविंद कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *