चर्चा में

कृषि व्यवसाई की बेटी को 1.25 करोड़ का पैकेज

1.25 crore package to the daughter of agricultural businessman

शामली जिले के गांव मालेंडी निवासी अवंतिका ने कमाल कर दिखाया है।
उनका चयन अमेजन कंपनी में हुआ है। जहां उनकी 1.25 करोड़ के वार्षिक पैकेज की सैलरी मिलेगी।

उनके पिता संजीव कुमार गांव में ही निजी स्कूल चलाते हैं और कृषि से संबंधित व्यवसाय भी करते हैं। जबकि अनामिका की मां धनकड़ स्कूल में प्रिंसिपल हैं।

उनके इस कामयाबी से हर कोई गौरवान्वित है, जबकि पूरे शामली में खुशी का माहौल है। लोग एक दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं।

अवंतिका को नौकरी की शुरुआत अमेजन के मुख्यालय सिएटल, वाशिंगटन में इसी साल अगस्त महीने से करनी है।

अवंतिका के पिता संजीव कुमार ने बताया कि अवंतिका ने हाईस्कूल तक की शिक्षा स्प्रिंग डेल्स मालेंडी से प्राप्त की। इंटर रुड़की से की। वर्ष 2020 में डीआईटी विश्वविद्यालय देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने द स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क, संयुक्त राज्य अमेरिका से डेटा साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। हाल ही में उसका चयन अमेजन कंपनी में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *