अपना जिला

सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के सभागार में गुरुवार को यातायात जागरूकता हेतु सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक संगोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कालेज की प्राचार्या डाक्टर वंदना पाण्डेय ने कहाकि आप सभी जब भी सड़कों पर चलें तो यातायात नियमों का पालन करें तथा समय एवं संकेत मिलने पर ही सड़क पार करें या क्रास करें अन्यथा आपका महत्वपूर्ण जीवन संकट में पड़ जायेगा।जिसका खामियाजा परिजनों को भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कुछ दूसरे देशों के यातायात नियमों के पालन को उदाहरार्थ प्रस्तुत किया । रोवर्स रेंजर्स के संयोजक डाक्टर शैलेंद्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहाकि जब अपने वाहन से सवार हो तो हेलमेट का प्रयोग करें ताकि आपका जीवन सुरक्षित रहें।उन्होंने किसी भी नशे का सेवन न करने का अपील किया ।कहाकि नशे की हालत में व्यक्ति अपना सुद्धि बुद्धि को देता है ।ऐसे में उसका विवेक कार्य करना बंद कर देता है ।इसलिए स्वयं एवं समाजहित में नशे के सेवन से दूर रहने का सीख दिया। डाक्टर संजय कुमार राय ने कहाकि सड़क पर सदैव अपने बाई ओर चलें,ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे तथा सीट बेल्ट का उपयोग करने के साथ ही निर्धारित गति से कम की गति से चलने को कहा।कहा कि दुर्घटना से देर भली होती है अन्यथा आपकी थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।जिससे बसा बसाया परिवार उजड़ जायेगा।जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होगें।इस अवसर पर संतोष कुमार राय,राहुल कुमार,श्रीमती वंदना यादव, रामभवन यादव,महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *