शोक संदेश

मुंशीपुरा के सभासद गुफरान अहमद का निधन

मऊ। नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के वार्ड नं 17 मुंशीपुरा के सभासद व थोक फल व्यवसायी गुफरान अहमद का लखनऊ में हुआ निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग दुःखी हो गये। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, ईओ, अधिकारी, कर्मी, सभासदों सहित मुहल्ले के निवासियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया तथा कहा हमने अपना एक कुशल नेता को दिया। लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शान्ति देने एवं परिवार को कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करने की अपील की है। गुफरान अहमद का नमाज़ जनाज़ा कल 22-05-2022 को सुबह 10 बजे बारह बीघा कब्रिस्तान में अदा की जायेगी।

नगर पालिका परिषद के सभासद गुफरान अहमद के निधन पर नगर पालिका परिषद में शोक सभा आयोजित,

दो मिनट का रखा गया मौन, मृतक के आत्मा की शान्ति हेतु की गयी प्रार्थना,

कल होगा अन्तिम संस्कार

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद के वार्ड नं0 17 मुंशीपुरा के सभासद गुफरान अहमद का इलाज के दौरान आज लखनऊ में निधन हो गया। उनके मृत्यु पर आज पालिका में सभासदगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक शोक सभा आयोजित हुयी। उक्त शोक सभा में पालिका के सभासदगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रखा एवं अल्लाह से उनकी बखशिश (आत्मा की शान्ति) एवं उनके गमज़दह अहल-ए-खाना (शोकाकुल परिवार) को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।
पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि गुफरान अहमद नगरवासियों के लिये अत्यन्त समर्पित हो कर अपनी सेवायें प्रदान की। जिसके लिये उन्हें याद रखा जायेगा। वे एक महत्वाकांक्षी, जनहित प्रेमी, मृदुल भाषी और लोक प्रेमी व्यक्तित्व के मालिक थे। वह जनप्रतिनिधि के रूप में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते रहे। उनके निधन से नगर को भारी क्षति पहुँची है। मैं एवं पूरा नगर पालिका परिवार उनके शोकाकुल परिवार के गम में पूरी तरह शरीक हैं। उन्होने बताया कि श्री गुफरान अहमद का अन्तिम संस्कार (नमाज़ ए जनाज़ा ) कल दिनांक 22.05.2022 को पूर्वान्ह 10 बजे बारह बिघा कब्रिस्तान में अदा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *