अपना जिला

मुख्तार बने सपा के नगर अध्यक्ष, कार्यालय पर फूल माला से भव्य स्वागत

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुआ। इसमें पार्टी कार्यकर्ता मुख्तार हुसैन अंसारी को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर भी गहन मंत्रणा करते हुए रणनीति बनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। महंगाई के कारण जनता काफी परेशान है। इस अवसर पर मुख्य रुप से सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, एडवोकेट गौरव पाण्डेय, एडवोकेट दिलीप पाण्डेय, सभासद धीरज राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, आरिफ अंसारी, हाजी इरफान, मुन्ना यादव, बबलू यादव, ओसामा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *