उत्तर प्रदेश

टीम-09 की बैठक में सीएम योगी का निर्देश, अस्पतालों, शॉपिंग काम्प्लेक्स में करें अग्निशमन यंत्रों की जांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कल टीम-9 के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर सभी बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कंपलेक्स में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण करें। उन्होंने कहा प्रदेश में सभी फायर स्टेशन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहे। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के परस्पर समन्वय से जागरूकता अभियान की कार्य योजना तैयार की जाए। 18 मई को इस कार्य योजना के साथ अधिकारियों के साथ संवाद होगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद में एंबुलेंस संचालन से जुड़े कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, घायलों के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए। एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के लिए तकनीकी का सहारा लिया जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर के खराब डिजाइन के होने से आए दिन दुर्घटनाये होती रहती है। इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा में सड़क पर चलने न दिया जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को यातायात के नियमों के पालन के लिए विशेष प्रयास करें। ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *