सावधान ! डीएम मऊ का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों पर नजर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार जनपद में हर विभागों पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। वे रोज अलग-अलग तरीके से विभागों व उसके कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वे किसी भी हालात में शासन के मंशा के विपरित कार्य करने वालों की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू रूप संचालन तथा लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के दृष्टिगत जिला कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम पाल तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी जनपद के विभिन्न परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत बाल विकास अधिकारी रतनपुरा के 05 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं एक अगनबाड़ी सहायिका अनुपस्थित पाई गई, निरीक्षण के दौरान जिन आगनबाड़ी केंद्रों पर समुचित साफ-सफाई नहीं थी एवं जहां 3 से 6 बच्चे की उपस्थिति कम थी उन केंद्रों के कार्यकत्रियों सहित अनुपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कुल 94 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत बाल विकास परियोजना, कोपागंज में 09, घोसी में 10, शहर में 05, रानीपुर में 05, रतनपुरा में 25, परदाहा में 4, बड़राव में 01 एवं फतेहपुर मंडाव में 35 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका अनुपस्थित पाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
