अपना जिला

आयोग की सदस्य ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मऊ का किया निरीक्षण, नहीं मिला कोई कमी

मऊ। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ की सदस्य श्रीमती अनीता अग्रवाल द्वारा वृहस्पतिवार को अपरान्ह 4:00 बजे राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सब सही पाया गया तथा साफ-सफाई सही पाया गया एवं किशोरों से पूछताछ की गई किशोरों द्वारा बताया गया की सभी व्यवस्था ठीक रहती है खाने-पीने की व्यवस्था मीनू द्वारा दी जाती है। किशोरों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई एक किशोर बलिया का निरुद्ध है जिसके माता-पिता नहीं है उसकी छोटी बहन है जिसकी उम्र 12 वर्ष है दोनों को आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया है। द्वारा संस्था के बजट जल्द ही शासन द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष / सदस्यगण विधि सह परिवीक्षा अधिकारी महिला कल्याण अधिकारी एवं समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *