श्रीराम सिंह निकुम्भ के प्रथम पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर दी गई श्रद्धांजलि
० जिससे भी मिले मुस्कुरा कर मिले, ऐसे शख्स बहुत कम ही मिले

मऊ। जिले ही नहीं पूरे देश में समाजसेवा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त श्रीराम सिंह निकुम्भ के प्रथम पुण्यतिथि पर पीपल, बरगद, पाकड, जामुन का पौध लगाकर समाजसेवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बताते चलें कि पिछले वर्ष समाजसेवी स्वर्गीय श्रीराम सिंह निकुम्भ की असमय मृत्यु हो गई थी। स्व. सिंह का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा, स्वर्गीय निकुम्भ अपने जीवन काल में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लड़ते रहे, और नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते थे। स्वर्गीय निकुम्भ की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव रकौली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें खुशहाली फाउंडेशन की फाउंडर नर्वदा सिंह ने कहा कि मेरे पिता का असमय जाना मेरे परिवार के साथ पूरे समाज की कभी ना पूरी होने वाली क्षति है। स्व. निकुम्भ के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट विकास सिंह निकुम्भ ने कहा कि समाजसेवा मेरे खून में है, मेरे जीवन का यही लक्ष्य है कि पिता जी के पद चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का प्रयास करूंगा। गोष्ठी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, विनय सिंह, सत्यरंजय सिंह, मालती सिंह, नर्वदा सिंह, खुसबू सिंह,ज्योति सिंह, शिवम, शिवेन्द्र सिंह, हिमान्या सिंह, भीम यादव, छोटे गोड, सहित आदि लोग शामिल रहें।

