दूसरे की जमीन को फर्जी बैनामा कर रहे मामले में तीन हिरासत में

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) मोहम्मदाबाद गोहना तहसील तहसील के वलीदपुर निवासी मोहम्मद आरिफ,अकील एवं भातकोल निवासी सूर्यबली चौहान ने मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दूसरे की जमीन को अपना जमीन बताकर बेचे जाने के मामले में रियाज अहमद समेत सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक रियाज, कन्हैया कौशल समेत कुल 7 लोगों ने एक जमीन पर आयशा खातून निवासी बड़हलगंज गोरखपुर को खड़ाकर बिंदु देवी के नाम से इनका फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर मोहम्मदाबाद गोहना रजिस्ट्री कार्यालय में एक जमीन को साजिश के तहत बैनामा करने का सौदा किया। इनके बताए समय के अनुसार हम लोग रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तथा इनके कथनानुसार हम लोग उनके एक्सिस बैंक के खाते में ₹2050000 डाल दिए। जब रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए उस जमीन के कागजात को पेश किया गया तो पता चला कि यह महिला ग्राम महराजगंज थाना बड़हलगंज गोरखपुर की निवासी है, यह फर्जी है,तथा सभी कागजात फर्जी बनवाकर बिंदु देवी के नाम से बैनामा कर रही है। इतनी जानकारी मिलते हैं हम लोग अपने किए गए ट्रांसफर पैसे को बैंक से वापस कराने के लिए चले गए। बैंक से पैसे को हम लोगों ने वापस करा लिया, इतना मौका पाते ही यह महिला समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए। तत्पश्चात हम लोगों ने कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना में इन सातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस तत्परता कई लोगों की तलाश में जुट गई है। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद गोहना शैलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

