अपना जिला

अवैध अतिक्रमणकारियो पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

@पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबंगो द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में 8 टीमें गठित कर पोखरी,खलिहान व बारात घर से अतिक्रमण हटाया गया ।इस दौरान अतिक्रमण कारियों में हडकंप मचा रहा । बतादे कि सरकारी जमीनो पर धन बल का प्रयोग कर दबंगो द्वारा बर्षों से कब्जा किए जानें के मामलें को लेकर योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है । तथा अपराधियो व भूमाफियाओ के खिलाफ प्रशासनिक बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है । इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार राजस्व कर्मी अशोक सिंह ,ओमप्रकाश पाण्डेय, रामकृर्ति सिंह ,शौरभ पाल ,अभय सिंह आदि के देखरेख में आंठ टीमें गठित कर विभिन्न गांवों में अभियान चलाया । उपजिलाधिकारी राजस्व टीम के साथ गुरूम्हा पहुंच कर पोखरी के गाटा संख्या 236 एवं म्यारी कल्याणपुर के खलिहान के गाटा संख्या 146 को अतिक्रमण मुक्त कराया । राजस्व प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में कचिला नारायनपुर के बारात घर के गाटा संख्या 617 से अतिक्रमण हटवाया । बारात घर के भूमि को गांव के ही रामनरेश पुत्र शिवमूरत द्वारा गेहूं की फसल लगा कर कब्जा किया गया था । जिसे राजस्व टीम द्वारा जुताई करा दी गई । उधर पैदाइशपुर में राजस्व प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय,शौरभ पाल,खेदारू राम,अविनाश चन्द ने खलिहान के गाटा संख्या 82 से 10 अवैधानिक कब्जेदारों को हटवाया । साथ ही अन्य गांवों में राजस्व टीम अतिक्रमणकारियो के  खिलाफ कार्रवाई में जुटी रहीं । प्रशासनिक बुलडोजर को देख कब्जेदारो में हडकंप मचा रहा । इस संबंध में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि तहसील क्षेत्र के 354 गावों में राजस्व विभाग की टीमें सरकारी जमीने कब्जा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए सक्रियता की गई है । यह अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *