शिक्षा वह मूल मंत्र है जिसके माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है : अशोक कुमार

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन । ब्लाक संसाधन केंद्र फतहपुर मंडाव परिसर से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली को उप जिलाधिकारी अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय व खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज ने संयुक्त रूप से हरी झन्डी दिखा कर रवाना किया । रैली के पूर्व उक्त तीनों अधिकारियों ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन के बच्चों ने सरस्वती बंदना व स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी । बच्चों को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहां कि शिक्षा वह मूल मंत्र है जिसके माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। सफलता को हासिल करने के लिए मानसिक शक्ति का मजबूत होना जरूरी है। जो कठिन परिश्रम में विश्वास रखते हैं। उनकी सफलता में कभी गरीबी रोड़ा नहीं बनी। उन्होंने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, जिलाधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज ने कहां कि शिक्षा से अपने आप को विकास के पथ पर लाया जा सकता है ।शिक्षित वही है जो देश हित में सोचे। खण्ड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने कहां कि शिक्षको को नकारात्मक बातो पर ध्यान न देकर स्वयं का मूल्यांकन करना चाहिए कि उनके द्वारा बच्चों को पर्याप्त शिक्षा दी जाए। रैली में बच्चे शिक्षा से देश सजाएंगे- हर बच्चे को पढ़ाएंगे , आधी रोटी खाएंगे रोज पढ़ने जाएंगे सहित विभिन्न श्लोगनो से लिखी तख्तीयो को हाथों में लेकर कस्बे के शहीद स्मारक से पुनः ब्लाक संसाधन केन्द्र पहुंचे । इस दौरान बच्चों ने मिलने वाले लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया । चिल चिलाती धुप को देखते हुए रैली शहीद स्मारक से ब्लॉक संसाधन के परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान सभी स्कूलों के बच्चो सहित शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहें ।

