अपना जिला

दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक बृजेश सिंह व कोषाध्यक्ष बने सर्वेश राय

मऊ। आर्य समाज मऊ द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रबंध समिति का निर्वाचन दिनांक 11-04-2022, दिन सोमवार को सायं 4:00 बजे आर्य समाज के सत्संग भवन में संपन्न हुआ। जिसमें बृजेश सिंह को प्रबंधक तथा सर्वेश राय को विद्यालय का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिसमें आर्य समाज के प्रधान उदय प्रताप आर्य, मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह, उप प्रधान प्रहलाद वर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, दिनेश नंदन राय, सुमित राय,डॉ गणेश प्रसाद बरनवाल, राजेंद्र प्रताप आर्य, रमेश चंद्र आर्य, अजय जायसवाल, अशोक कुमार आर्य, शिवमुनि वानप्रस्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *