अपना जिला

किसानों के हित में जीतना भाजपा ने किया किसी ने नहीं किया : घनश्याम पटेल

@पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला इकाई की बैठक डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज प्रांगण में रविवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक घनश्याम पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए जो कार्य किया है, वह कोई भी अन्य पार्टी की सरकार नहीं कर सकती। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्त ने कहा कि आज किसानों की फसलों का दाम उनकी लागत से अधिक देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। साथ ही धान, गेहूं और दलहन फसलों का समर्थन मूल्य भाजपा ने ही बढ़ाया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सच्चिंद्र सिंह ने कहा कि यह सरकार दबे कुचले गरीब लोगों के लिए काम करती है। गांव में रहने वाले गरीब लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान देने का काम यही सरकार कर रही है। वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव में एक भी ऐसा गरीब व्यक्ति नहीं है, जिसे इस सरकार ने छत न दिया हो। साथ ही उनके भोजन के लिए राशन कार्ड से लेकर सभी सुविधाएं गांव तक पहुंच रही है। बैठक में किसान मोर्चा के सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता और संचालन ने किया। इस अवसर जिला महामंत्री डा. नुपुर अग्रवाल, राहुल दीक्षित, अमित मिश्रा, भगत सिंह, हेमंत यादव, मनीष आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *