अपना जिला

पत्रकारों के समर्थन में उतरे व्यापारी, समाजसेवी व रंगकर्मी, धरना स्थल पर दिया समर्थन

बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र आउट मामले में गिरफ्तार तीनों पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में बुधवार को विरोध प्रदर्शन चला।
संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क (चौक) में पत्रकारों के साथ व्यापारियों, समाजसेवियों और रंगकर्मियों ने धरना दिया। रंगकर्मियों ने गीत-संगीत के माध्यम से जिला प्रशासन की कमियों को उजागर किया।
उधर, वक्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें वापस लेते हुए उन्हें रिहा नहीं किया गया तो आर पार का संघर्ष शुरू होगा।
इसी क्रम में बिल्थरारोड, सिकन्दरपुर और बांसडीह तहसीलों में भी पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *