पुण्य स्मरण

सपा के पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव के पिता संत रामधारी दास की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव के पिता संत रामधारी दास की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार को पैतृक गांव रानीपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामधारी दास एक महान संत थे तथा जीवन पर्यंत मानवता की सेवा में लगे रहे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। दीन दुखियों की सेवा में उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। उनके विचार और आदर्श हम सबको सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्हें याद करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर सदर विधायक जयकिशन साहू, विधायक संग्राम यादव, विधायक बेदी राम, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, भानुप्रताप यादव, डा. नेसार अंसारी, अब्दुल वाजिद अंसारी, डा. विजय बहादुर यादव, संजय यादव, डॉ. शैलेन्द्र यादव, रामनयन यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, लालजी राम, शिवपूजन यादव, रामकिशुन कुशवाहा, हरिश्चन्द्र गुप्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *