काम की बात

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण युक्त फल, सब्जी के सेवन से अवगत कराया गया

मऊ। भारत सरकार के निर्देश के क्रम में पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरियो एवं महिलाओं में पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से पोषण संबंधी जन आंदोलन की गति हेतु दिनांक 21 मार्च 2022 से 4 अप्रैल 2022 तक पोषण पखवाड़ा मनाया गया। बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लक्ष्य हेतु पोषण संबंधी जन आंदोलन की गति बनाए रखने हेतु पोषण पखवाड़ा मनाया गया।
मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा के निर्देशन में पखवाड़े के अंतिम दिन 4 अप्रैल 2022 को जनपद के समस्त विकास खंड स्तर पर समापन के अवसर पर लैंगिक संवेदनशीलता और जल प्रबंधन, एनीमिया प्रबंधन व रोकथाम तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के संबंध में जन जागरूकता संबंधी गतिविधियों के आयोजन पर फोकस किया गया, एनीमिया को दूर करने के लिए प्रत्येक विकास खंड पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण युक्त फल, सब्जी के सेवन से अवगत कराया गया।
इसी प्रकार 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए उन्हें स्वस्थ रखने हेतु पोषक तत्वों के सेवन हेतु प्रचार प्रसार किया गया। पारंपरिक/स्थानीय भोजन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से विविध व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई।

उक्त अवसर पर प्रत्येक विकास खंडों से संबंधित खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजीत कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य सेविकायें, आंगनवाड़ी, लाभार्थी एवं जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *