बुनकरों का प्रतिनिधिमंडल BJP MLC अशोक धवन से मिला, कही बुनकरों की समस्या

उत्तरप्रदेश बुनकर फोरम के प्रदेश अध्यक्ष, मऊ के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल और बनारस के बुनकर नेता अतीक अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बनारस में भाजपा के वरिष्ट नेता और विधान परिषद सदस्य अशोक धवन से उनके आवास पर मुलाकात की। पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने धवन के सामने उत्तरप्रदेश के बुनकरों के हालात को विस्तार से रखा। श्री जमाल ने बताया के 25 नोवंबर 2020 को सरकार और बुनकर प्रतिनिधियों के बीच जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी उसको लागू करने के लिए अबतक आदेश जारी नही हुआ है, जिससे बुनकर बहुत परेशान है और उस पर रोज बिल का बकाया बढ़ता जा रहा है।
पूर्व चेयरमैन की पूरी बात ध्यान से सुनने के बाद श्री अशोक धवन ने लखनऊ में संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया के जो अंतिम वार्ता हुई थी उसी के हिसाब से कागजी तैयारी चल रही है।
पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने बनारस से वापसी के बाद एक प्रेस नोट जारी करके बताया है के बुनकर सरकार पर भरोसा रखे, मुख्यमंत्री बुनकरों को सुविधा देने के इच्क्षुक है। जल्दी ही लखनऊ जाकर संबंधित अधिकारियों से बात चीत की जाएगी। श्री जमाल ने बुनकरों को आश्वस्त किया है के जबतक बुनकरों की समस्या का समाधान नहीं होजाता तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।
प्रतिनिधिमंडल में सभासद मोहम्मद इस्माइल, सभासद शफीकुर्रहमान, दानिश, हंजला और तारिक इत्यादि लोग मौजूद थे।

