मुख्तार एम्बुलेंस प्रकरण में डा. अलका राय व एसएन राय हिरासत में

० अलका राय ने कहा मेरे साथ अन्याय हो रहा है
बाराबंकी पुलिस ने मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण मामले में सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने के बाद, एम्बुलेंस कांड में पूर्व में लगभग आठ माह जेल की सजा काट चुकी मऊ की महिला व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका राय को मंगलवार की भोर में लगभग 04 बजे बाराबंकी पुलिस में आ धमकी और मऊ पुलिस को साथ लेकर अलका राय के अस्पताल और आवास पहुंचीं जहां उन्हें सोमवार से ही नजरबंद किया गया था। और उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ बाराबंकी ले गई। उनके साथ मऊ पुलिस सोमवार को ही अपने कस्टडी में ले चुकी शेषनाथ राय को भी उसी कार में बाराबंकी ले गई। सोमवार को डा. अलका राय ने मीडिया को दिए बयान में अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी और कही थी उन्हें नाहक ही फंसाया जा रहा है। बात करते करते उनके आंखों में आंसू छलक उठे। डॉ अलका राय ने खुद को बेकसूर बताया है उन्होंने कहा कि मैं 8 महीने जेल में रह करके आई हूं वह भी उस प्रकरण में जिसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता है और मैंने सारे सबूत दे दिए थे जिस एंबुलेंस के लिए मुझे जेल में रखा गया मुझे जानकारी भी नहीं थी कि ऐसा कोई एंबुलेंस है। मैं बाराबंकी में मेरा कोई हॉस्पिटल था और ना ही मेरा बाराबंकी से कोई नाता है। पिछले 2 महीने से अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हूं । पहले 420 का मुकदमा लगा और अब गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है। मेरे साथ अन्याय हो रहा है।

