खास-मेहमान

गोपाल बरनवाल बने वाराणसी रेल मंडल के DRUCC सदस्य, बाबा ने दी बधाई

मऊ जंक्शन पर निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” ने लव कुश की धरती के लाल , आदर्श व्यापारी व समाजसेवी गोपाल कृष्ण बरनवाल को माला पहनाकर NE RLY के वाराणसी मंडल के DRUCC के सदस्य बनने पर स्वागत सम्मान करते हुए बधाई दी ।
विदित हो कि श्री बरनवाल की रेल में गहरी रुचि है बाबा के बेहद प्रिय है ।
श्री बरनवाल का चयन” लोकल ट्रेड एसोसिएशन एंड इंडस्ट्रीज ” कोटे से हुआ है के लिए निर्भया सेना परिवार में विशेष खुशी है ।
बाबा ने इसके लिए वाराणसी मंडल के DRM रामाश्रय पाण्डेय , SR DCM वाराणसी मंडल, संजीव शर्मा व GM / NE RLY अनुपम शर्मा को दिया है। बाबा ने गोपाल बरनवाल को निवेदित / निर्देशित किया आप आज और अभी से मऊ जंक्शन के रेल प्रशासन के साथ ही विशेष कर DRM वाराणसी मंडल , SR DCM वाराणसी मंडल सहित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों का हर संभव सहयोग सम्मान करें व व्यापारियों के हित में सजग रहे ।
बाबा ने कहा कि निःसंदेह गोपाल की रेल में काफी रुचि है व उत्तर प्रदेश के आदर्श व्यापारियों में इनकी मर्यादित छवि है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फात्मा , राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय प्रभारी उमेश यादव , जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अखिलेश मद्देशिया उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *