BJP के युवा नेता शक्ति सिंह ने मऊ में राजकीय जिला पुस्तकालय का किया शुभारम्भ

मऊ। । नगर क्षेत्र के शिक्षा कालोनी स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का शुभारम्भ दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी शक्ति सिंह ने गुरुवार को फीता काटकर किया। पुस्तकालय का शुभारम्भ होने से युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि पुस्तक समाज का आईना होता है। इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। पुस्तकों के अध्ययन करने से ही समाज में हो रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही साथ हमें अपने देश के इतिहास व भूगोल के बारे में भी जानकारी प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तकालय काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ था। लेकिन उन्होंने उच्चाधिकारियों से लगातार प्रयास करके राजकीय जिला पुस्तकालय को चालू कराया है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को नि:शुल्क रुप से पुस्तकों के अध्ययन करने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि युवाओं के कंधों पर राष्ट्र के निर्माण का दायित्व होता है। इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। जिले के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर श्रीवास्तव से विशेष वार्ता के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि उनका मानना रहा है किसी भी देश और समाज के विकास के लिए युवाओं की शिक्षा का विशेष योगदान होता है। इसलिए उन्होंने मऊ जिले के युवाओं से लाइब्रेरी का वादा किया था, मैने कोशिश की शिक्षा विभाग की वर्षो से बंद पड़ी लाइब्रेरी खुलवाने की जिला अधिकारी, शिक्षा निदेशक से लेकर सचिवालय स्तर तक वार्ताओं का दौर चला और आज कई वर्षों से बंद पड़ी शिक्षा विभाग की लाइब्रेरी का ताला अन्तत: खुल गया। अब मऊ के युवा लाइब्रेरी में जाकर पढ़ सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, जिला संगठन मंत्री अनूप, भाजयुमो मीडिया प्रभारी आशुतोष आदि उपस्थित रहे।

