चर्चा में

Facebook पर जाति विशेष पर अभद्र भाषा की टिप्पणी, युवक की जमकर कुटाई

@फतेह बहादुर गुप्ता रतनपुरा से…

रतनपुरा /मऊ। इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे का जाति विशेष और धर्म विशेष पर ऐसी ऐसी टिप्पणी और विरोध कर रहे हैं कि मामला थाना, पुलिस और अदालत तक पहुंच जा रहा है। इसके अलावा ऐसी टिप्पणियां अब लात घुसा और कुटाई तक भी पहुंचने लगी है। ऐसा ही कुछ वाक्या हुआ मऊ जनपद के एक गांव में रतनपुरा के निकटवर्ती मुबारकपुर ग्राम पंचायत के नई बस्ती में कतिपय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। प्रकरण मंगलवार के अपराह्न 3:00 बजे के लगभग की है।
बताया जाता है कि मुबारकपुर ग्राम पंचायत के एक युवक ने फेसबुक पर एक जाति विशेष के लोगों को इंगित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था । जिस से कुपित होकर के अज्ञात युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई, और अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

लोगों को ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए। सोशल मीडिया को ऐसे मंच नहीं बनाना चाहिए जिससे किसी के बीच जाति और धार्मिक भावनाएं भड़के और लोग एक दूसरे के प्रति ऐसे कृत्य कर जाएं कि जो वह सोच नहीं सकता है। इसलिए लोग ऐसे शब्दों के प्रयोग से दूर रहे तो यही समाज के लिए बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *