पहली बार अपनी मेहनत और परिश्रम से डॉ एच एन सिंह पटेल विधायक बने

@ मनोज कुमार सिंह…
दलगत राजनीति से उपर उठकर व्यक्तिगत रूप से सगडी विधानसभा से सुयोग्य प्रतिभाशाली और परिश्रमी सर्जन डॉ एच एन सिंह पटेल की जीत से मैं बहुत गदगद हूँ। सगडी का इतिहास अब करवट बदलेगा क्योकि महान शिक्षाविद तेज तर्रार विधायी प्रक्रियाओं के मर्मज्ञ स्वर्गीय श्री पंचानन राय और संविधानविद तथा संसदीय और विधायी संस्कृति और शिष्टाचार के कुशल चितेरे माननीय बरखू राम वर्मा के बाद पहली बार अपनी मेहनत और परिश्रम से सर्जन बने डॉ एच एन सिंह पटेल जनता के अपार बहुमत से विधायक बनें हैं। डॉ एच एन सिंह पटेल के साथ कोई खानदानी पुश्तैनी राजनीतिक विरासत नहीं थी जो कुछ भी हासिल किया वह अपनी मेहनत और पराक्रम के बल पर हासिल किया। एक और कारण से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अब तक के विधायकों से मेरी कोई व्यक्तिगत जान पहचान नहीं थी। डॉ एच एन सिंह पटेल से मेरी व्यक्तिगत जान पहचान हैं। मेरा पैतृक गांव छ्परा सुल्तान पुर सगडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है। इसलिए मैं हृदय की गहराइयों डॉ एच एन सिंह पटेल की बम्पर जीत का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। सुयोग्यता प्रतिभा और कुशाग्रता की इस जीत का सम्पूर्ण सगडी विधानसभा को सारी संकीर्णताओ से दूर हट कर स्वागत और अभिनंदन करना चाहिए। डॉ एच एन सिंह पटेल का इसलिए भी मै अभिनंदन करना चाहता हूँ कि डॉ एच एन सिंह पटेल ने अपनी प्रतिभा परिश्रम और पराक्रम से बंशवादी खैराती पुश्तैनी विरासती और खानदानी खैराती राजनीति को सगडी विधानसभा से पूरी तरह जमींदोज कर दिया।




