आपके विश्वास को नहीं तोड़ूंगा और आपके अधिकारों के लिए मैं लड़ता रहूंगा : अशोक सिंह

मऊ सदर से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने मऊ सदर के व जनपद के लोगों से कहा है कि मऊ सदर के आप देवतुल्य मतदाता बंधुओं के फैसले को मैं स्वीकार करता हूं,आप जनता जनार्दन का निर्णय ही अंतिम निर्णय है।आप लोगों का फैसला हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन मैं आप सभी के फैसले का सम्मान करता हूं हम हार के कारणों की समीक्षा करेंगे की कहां चूक हुई, और उसमें सुधार करेंगे। बाकी मैं अपने कार्यकर्ता बंधुओं का विशेष आभारी हूं। जिन्होंने निस्वार्थ भाव से जनता के बीच जाकर हमारे लिए वोट मांगे। आप जितने भी मतदाता बंधु मुझ पर विश्वास कर के वोट किए हैं, उनसे मेरा वादा है कि आपके विश्वास को नहीं तोड़ूंगा और आपके अधिकारों के लिए मैं लड़ता रहूंगा। आप लोगों का पुनः बहुत बहुत आभार।
मऊ सदर को भयमुक्त बनाने और मऊ के विकास खातिर हम भविष्य में भी लड़ते रहेंगे।।
