विधानसभा चुनाव 2022

बसपा प्रत्याशी नीलम सिंह कुशवाहा का जनसम्पर्क कहा विकास ही हमारा लक्ष्य

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी नीलम सिंह कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मधुबन कस्बे में जन सम्पर्क कर अपने लिए वोट मांगा तथा अपील किया कि सात तारीख को अपने अपने बूथों पर पहुंचे और चुनाव चिन्ह हाथी के निशान का बटन दबाकर आशीर्वाद दे । इस दौरान उन्होंने कहां कि मैं आप सभी की बहू-बेटी हूँ और आप सभी का सेविका हूं। हमारी जीत मे आप सभी का जीत है। संपूर्ण क्षेत्र का विकास मेरा मूल लक्ष्य है। जनसम्पर्क दरगाह, मधुबन ,मर्यादपुर सहित दर्जनों स्थानों पर की। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक उनके साथ रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *