विधानसभा चुनाव 2022

मऊ में मुनव्वर मुर्गा के पक्ष में वोट मांगने आए पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मऊ सदर विधानसभा से विधायक बनने के लिए ताल ठोक रहे हैं मुनव्वर मुर्गा इस समय किसी परिचय के मोहताज नहीं है। शुक्रवार को 356 सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुनव्वर मुर्गा के पक्ष में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० अय्यूब अहमद वोट मांगने आए डॉक्टर अयूब ने कहा कि पीस पार्टी ही सबको न्याय दिला सकती है किसी प्रकार की भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। अय्यूब ने कहा कि सरकार बनने पर फर्जी केस में फंसे लोगों को जेल से बाहर निकाला जाएगा। मुसलमान के साथ साथ सर्व समाज को बराबर आरक्षण दिया जायेगा। ये सब इत्तेहाद से मुमकिन है, पीस पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता नेकी महाराज ने भी पीस पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी मुनव्वर अली की हिमायत में हिंदू मुस्लिम अमन शांति का पैगाम देते हुए वोट और ज़ुल्म के खिलाफ साथ देने की अपील की‌ पीस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शफ़क़त तक़ी ने कहा सर्कस का शेर किसी काम का नहीं काम के शेर को विधानसभा भेजें और मऊ का विकास करें। पीस पार्टी व गठबंधन दल ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन, उलेमा कौंसिल, जन अधिकार पार्टी व आजाद समाज पार्टी के मऊ सदर विधानसभा प्रत्याशी मुनव्वर अली ने कहा हम मऊ में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कालेज, स्लॉटर हाऊस, फाटक पर अंडर ओवर ब्रिज, फ्लैट रेट बिजली वगैरह सभी काम किया जाएगा। मुनव्वर अली ने कहा कि वह अगर चुनाव जीत जाएंगे तो सबके हित की बात करेंगे कोई भेदभाव की राजनीति नहीं करेंगे। उन्होंने जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 7 मार्च को वे उनके पक्ष में मतदान जरूर करें तथा पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब सहित गठबंधन दलों के सभी राष्ट्रीय नेताओं के हाथों को मजबूत करें।

इस अवसर पर हाफ़िज़ बदरुद्दीन, सहाबुद्दीन, गोविंद भारती, मौलाना फ़ुजैल नदवी, सलाहुद्दीन अंसारी, हाफ़िज़ इमरान, अजमल अंसारी, अनीस ज़ैन, ज़की कैराना, शकील उमर वगैरह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *