चर्चा में

अब्बास अंसारी के वायरल वीडियो के मामले में मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी व मऊ के सदर विधायक मोख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी द्वारा कल एक चुनावी जनसभा के दौरान आपत्तिजनक व उत्तेजित भाषण देने के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में थाना कोतवाली मऊ में धारा 171 च और 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले ने बताया कि सदर प्रत्याशी अब्बास अंसारी के वायरल वीडियो में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है इस के संदर्भ में सदर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *