विधानसभा चुनाव 2022

10 मार्च के बाद भी मफियाओं पर चलता रहेंगा बुलडोजर : योगी आदित्य नाथ

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन ।प्रदेश सरकार ने पिछले 5 सालों तक बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर काम किया है और आगें भी करती रहेगी । इस सरकार में गुंडे और माफिया या तो जेल में है या पलायन कर चुके है । प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है और आगामी 10 मार्च के बाद गुंडों एवं माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा । उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मधुबन में पाती खेल के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी रामविलास चौहान के समर्थन में आयोजित
एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में सरकार ने प्रदेश में पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया है । आज सरकार सभी गरीबो को बिना किसी भेदभाव के मुफ्त में राशन देने का काम कर रही है । 2017 के पहले गरीबों का राशन या तो सपा के गुंडे खा जाते थे या मायावती की हाथी खा जाती थी । अब तक मिले रुझान के अनुसार 5 चरणों के हुए मतदान में ही भाजपा 275 से अधिक सीटें जीत चुकी है । 10 मार्च के बाद एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके बाद गुंडों एवं माफियाओं पर बुलडोजर चलाने 
का कार्य किया जाएंगा । बाहुबली मुख़्तार अंसारी पर बिना नाम लिए प्रहार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मऊ जनपद का माफिया आज कीड़े की तरह रेंग रहा है क्योंकि बुलडोजर केवल एक्सप्रेसवे ही नहीं बनाता बल्कि माफियाओं को रौदने का भी काम करता है । भाजपा सरकार में गुंडे थरथर काँप रहे हैं ।आगें उन्होंने कहां कि आप किसी के बहकावे में मत आए विकास और सुरक्षा के नाम पर भाजपा को बोट करें ।
मुख्यमंत्री ने आगामी 7 मार्च को होने वाले मतदान में जनपद की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की और कहां कि आप सब केवल भाजपा प्रत्याशी को वोट करिए और विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी मोदी और योगी पर छोड़ दीजिए ।  10 मार्च के बाद सरकार बनने पर 60 साल से अधिक की महिलाओं को फ्री में बस यात्रा, हर साल होली और दीपावली पर उज्जवला योजना के लाभार्थी को मुफ्त गैस सिलेंडर, दो करोड़ नौजवानों को लैपटॉप एंव टेबलेट देने का काम सरकार करेगी । जन सभा को घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, रामविलास चौहान ने भी संबोधित किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *