विधानसभा चुनाव 2022

मऊ में गरजे योगी! विकास भी चलेगा और बुल्डोजर भी चलेगा

o सातवें चरण मे जोरदार छक्का मारेंगे तो भाजपा की संख्या 330 तक पहुंच जाएगी : मुख्यमंत्री योगी

मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मऊ के जीवन राम छात्रावास के मैदान में मौजूद जनता से मऊ में भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए समर्थन व वोट मांगा। श्री योगी ने कहा कि 5 साल भारतीय जनता पार्टी के सरकार के कार्यकाल को आपने देखा है इन 5 वर्षों में भाजपा सरकार की जो कार्यपद्धती थी आपके सामने, प्रदेश, देश व दुनिया के सामने है। सरकार ने बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं को को ध्यान में रखकर पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया आज उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पांच चरण के संपन्न हुए चुनाव का रूझान मैं आपको बता सकता हूं। भाजपा पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ चुकी है। और छठे चरण के चुनाव में जोरदार छक्का मारिएगा। सातवें चरण में मऊ आजमगढ़ व अन्य जनपद को चुनाव में भाग लेना है। अगर सातवें चरण मे जोरदार छक्का मारेंगे तो भारतीय जनता पार्टी की संख्या 330 तक पहुंच जाएगी। 2017 में मऊ की जनता ने भाजपा को 3 सीटों पर विजयी बनाया था। इस बार मैं मऊ की चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करने के लिए आया हूं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 5 साल के अंदर मऊ, आजमगढ़ में कभी दंगा हुआ है क्या। यह वही मऊ है जहां पर कुछ वर्ष पहले रामलीला के दौरान कितना बड़ा दंगा हुआ था। उस दंगें में मरने वाले लोग यादव, खटीक, वर्मा व निर्दोष हिंदू थे। एक माफिया खुली जीप के ऊपर असलहा लहराते हुआ कैसे पूरे शहर के अंदर जाकर भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। सपा की सरकार कीड़े की तरह रेंगते हुए माफिया के सामने मौन थी। मैंने गोरखपुर से प्रस्थान किया था। अकेले विरोध किया था‌। सपा माफिया और गुंडों के सामने घुटना टेक चुकी है। समाजवादी पार्टी को हमारे सरकार की बुलडोजर से परेशानी है, और मैं धन्यवाद दूंगा आपको कि मेरे आने से पहले आपने यहां पर बुलडोजर खड़ी कर के रखी हैं। हमारी सरकार का बुलडोजर बोलता नहीं है बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद करता है। और जो ये जो माफिया वर्षों पहले खुली जीप पर असलहा व तमंचा लहराते हुए भय व दहशत का माहौल पैदा करते हुए, व्यापारियों, यहां के निर्दोष यादवों, खटिकों, दलितों, राजभरों को मार रहे थे, उनके घरों को जला रहे थे। आज आप उस माफिया को देखते होंगे कैसे वह कीड़े की तरह रेंगता है। उस माफिया के अवैध कमाई पर जब बुलडोजर चलता है तो मऊ तमाशा देखकर ताली पीटता है।

मुख्यमंत्री योगी ने स्व. मन्ना सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू सिंह की ओर इशारा करते हुए और नाम लेते हुए कहा कि यह जो विधवा नारी आपके सामने खड़ी है। हमें संकल्प लेना होगा कि आने वाले समय में किसी बहन को, किसी बेटी को अकेले किसी के सामने भीख न मांगना पड़े। कहा कि सरकार का भय है कि आज माफिया चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। बैक डोर से अपने परिवार की इंट्री करा रहे हैं। लेकिन आप घबराइए मत सरकार का बुलडोजर रुकने और थमने वाला नहीं है। जो लोग इस गलतफहमी के शिकार हैं कि चुनाव के दौरान धमकी देकर लोगों को अपनी ओर झुकाएंगे तो मऊ के लोग अब धमकी से डरने वाले नहीं हैं। बल्कि धमकी बालों को सही सबक सिखाने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा कि बताइए 5 साल में कभी दंगा हुआ? जनता ने एक स्वर में कहा नहीं। समाजवादी पार्टी की सरकार में 700 दंगे होने को बताया। सैकड़ों लोगों की हत्याएं हुई थी। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में 364 दंगे हुए थे। उसमें भी दर्जनों लोग मारे गये थे। अब दंगा नहीं होता, अब कर्फ्यू नहीं लगता, बाजार में कोई बमबाजी नहीं कर सकता है। अब बाजार में बम का स्थान कांवरियों के बम बम ने ले लिया है। अब कोई गुंडा टैक्स की वसूली नहीं करता। पहले जब कोई मेहनत करके जमीन का एक टुकड़ा खरीदता था माफिया उससे भी गुंडा टैक्स वसूलते थे। आज मैं कह सकता हूं कि कोई भी व्यक्ति मेरे प्रदेश में कोई माफिया गुंडा टैक्स नहीं वसूल सकता है अगर कोई गुंडा और माफिया गुंडा टैक्स मांगता है तो उसे गुंडा टैक्स तो नहीं मिलता लेकिन पुलिस की गोली जरूर मिल जाती है। यही औरों में भाजपा व अन्य में फर्क है। आज हर बहन बेटी सुरक्षित है। मऊ का अपना इतिहास रहा है, यहां के इतिहास में महान स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा है। मऊ के विकास को आगे बढ़ाने वाले स्वर्गीय कल्पनाथ राय और स्वर्गीय राम जी सिंह ने जो मेहनत की थी और परिश्रम की किया था मऊ को एक पहचान दिलाने का काम किया था। वह नहीं भूलेगा। उन्होंने मौजूद भीड़ से पूछा कि क्या आपको 2017 से पहले बिजली मिलती थी। जनता ने कहा नहीं। और आज तो जनता ने कहा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आती नहीं थी और अब जाति नहीं है। 2017 के पहले बिजली की भी जाति और मजहब हुआ करता था ईद और मोहर्रम रहेगा तो बिजली आएगी। होली और दिवाली रहेगा तो बिजली गायब हो जाएगी। अब ईद हो या मुहर्रम होली हो या दीपावली सबको बिजली पर्याप्त बिजली मिलती है। मैं जानता था मऊ का जो विधायक है वह जेल से बाहर नहीं निकलेगा। इसलिए विकास की जिम्मेदारी हमने ली थी, मैं आपसे कह सकता हूं। मऊ जनपद में 48 हजार गरीबों को मकान मिला है। 30 हजार किसानों का कर्ज को माफ किया गया था। 4 लाख 26 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधी। वृद्धावस्था पेंशन 87 हजार लोगों को, 24 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन,12 हजार दिव्यांगजन आदि का गिनती कराया। उन्होंने कोरोना के दौरान फ्री में उपचार, दवा व भर्ती की बात भी जनता को बताई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का परिणाम है कि तीसरा बेव आया और कब गया पता ही नहीं चला। सपा बसपा की सरकार में राशन का पैसा माफिया वह गुंडे खा जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह झलक है, हम तय किए 10 मार्च को जब सरकार बनेगी उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी दो गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे। 60 वर्ष की माता व बहन को फ्री में सरकारी बस में निशुल्क यात्रा कराएंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को 25 हजार , गरीब कन्या की शादी के लिए पहले 35 हजार फिर 51 हजार अब हम 1लाख रूपया देंगे। ट्यूबेल का कनेक्शन आधी कीमत पर मिलेगा और पांच साल के अंदर मुफ्त देंगे। प्रदेश में दो करोड़ नौजवान को नौकरी व स्वत: रोजगार से जोड़ा गया। योगी ने कहा कि 10 मार्च को जब सरकार बनेगी तो अगले 5 साल तक हर एक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, रोजगार या स्वत: रोजगार देंगे। हम युवाओं को स्मार्टफोन दे रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी नहीं चाहती है की युवाओं का कल्याण हो। सपा के लोग परेशान हैं पैसा कहां से आ रहा है। विकास के लिए सोच होनी चाहिए, मैं तय कर चुका हूं, विकास भी चलेगा और बुल्डोजर भी चलेगा। बाबा साहब को जो सम्मान भाजपा और मोदी ने दिया वह किसी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट, स्पेशल ट्रेन, आजमगढ़ बहराइच में मेडिकल कालेज, बहराइच में एक भव्य स्मारक बनाने जा रहे हैं। महाराजा सुहेलदेव का जो सच्चा अनुयाई होगा वह गौरी और गजनबी के अनुयायियों के साथ कतई नहीं खड़ा होगा। और खड़ा होगा तो राष्ट्रवादी भाजपा के साथ खड़ा होगा। जो लोग महाराजा सुहलदेव के नाम जिन माफियाओं को टिकट दे रहे हो, वे यहीं राजभरों की निर्मम हत्या करते थे और आप उनको टिकट दे रहे हो। मुख्यमंत्री योगी ने मऊ की जनता से सभी चारों विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीता कर सदन भेजने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 13 साल से अपने भाई के हत्यारों की पीड़ा से तड़प रहा हूं। मेरे घर में होली नहीं मनाई जाती है मैं मऊ की जनता जनार्दन से अपील करता हूं कि वह अपने आशीर्वाद से माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त मुक्त कर दें ताकि 10 मार्च के बाद हम और आप सभी मिलकर होली मना सकें। मोहम्दाबाद गोहना के प्रत्याशी श्रीमती पूनम सरोज ने कहा कि मोदी और योगी जी ने जिस आस्था और विश्वास के साथ उन्हें मुहम्मदाबाद की जनता के दरबार में भेजा है वह विश्वास दिलाती हैं कि उसी जनता के प्रेम और विश्वास की बदौलत जीतकर सदन पहुंचेंगे और योगी जी के हाथों को मजबूत करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह और जिला पंचायत के अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्यमंत्री को गदा भेंटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। दौरान मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरिनरायन राजभर, एमएलसी यशवंत सिंह, मऊ जनपद के प्रभारी सहजानंद राय, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी सिंह बज्जू, युवा नेता शक्ति सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री अजय कुमार, त्रिवेणी सर्राफ, अखिलेश राजभर, अखिलेश तिवारी, संजीव जायसवाल डिंपल, श्रीमती नूपुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *