विधानसभा चुनाव 2022

02 मार्च को योगी मऊ में, अशोक, रामविलाश, पूनम व विजय के लिए जनता से मांगेंगे वोट

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 2 मार्च को मऊ जनपद में जनता के बीच चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी जनपद के 4 विधानसभा में 3 विधानसभा क्षेत्रों में सभी 4 प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने की अपील करेंगे तथा अपने कार्यकाल की बातों को जनता को बताते हुए जनता से समर्थन मांगेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पांती के मैदान में बुधवार को 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित कर, भाजपा प्रत्याशी रामविलाश चौहान के पक्ष में वोट मांगेंगे। मधुबन से उनका उड़नखटोला 12:30 बजे मऊ नगर के जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास के मैदान में उतरेगा। वहां पहुंच वे मऊ सदर के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे तथा सदर विधायक मोख्तार अंसारी से मऊ को मुक्त कराने के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे। वहां की चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज रानीपुर के मैदान में पहुंच भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम सरोज के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अखिलेश मिश्र के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए 2:30 बजे करतालपुर बाईपास कृष्ण कांत मिश्रा के खेत में हेलिकॉप्टर से उतर जनता को संबोधित करेंगे। वहां से श्री योगी सगड़ी विधानसभा के लिए जय किसान इंटर कॉलेज लाटघाट पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वंदना सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *