अपना जिला

BJP किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ प्रमुखों के साथ बैठक किया

घोसी। स्थानीय नगर के मझवारा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को घोसी विधान सभा के सभी बूथों के बूथ प्रमुखों की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक के बारे में व्यापक रूप से चर्चा की गयी।
मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष /सांसद राजकुमार चहल ने कहाकि 520 बूथों के प्रमुख और अन्य सभी कार्यकर्त्ता सक्रिय हो जाये और योजना बनाकर कार्य करें और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रमुखता से दें।
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विवेक ठाकुर ने कहाकि आप सभी को जो भी दायित्व दिया गया है ,उसको प्रमुखता से लेते हुए उसका निर्वहन करें।अब आपके पास बहुत ही कम समय बचा है ।जिसका सदुपयोग करें।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, विधायक विजय कुमार राजभर, दीनबन्धु राय, रविंद्रनाथ उपाध्याय, रमेश सोनकर, डाक्टर ब्रजेश यादव, उद्देश्य पाण्डेय, गिरिजापति राय, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रमेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *