आ रहा है BSNL का 4G सस्ता प्लान! बढ़ सकती है अन्य कम्पनियों की मुसीबत!

दिल्ली। सुनने में आ रहा है कि BSNL 4G सर्विस 15 अगस्त तक आ रहा है। BSNL 4G आने के बाद एयरटेल-जिओ की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान काफी सस्ते हैं। Bharat Sanchar Nigam Limited धीरे-धीरे अपनी 4G सर्विस को कई सर्कल में लांच कर रहा है।
लेकिन, अभी तक कंपनी ने इसे देश भर में लांच करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। अब इसको लेकर एक नई रिपोर्ट आई है जिसमे बताया गया है की BSNL 4G सर्विस को इस साल 15 अगस्त को लॉन्च कर सकते हैं। बता दें की BSNL अपनी 4G सर्विस को टेक्नोलॉजी पार्टनर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड के साथ मिल कर लॉन्च करेगा।
BSNL के कंज्यूमर मोबालिटी डायरेक्टर सुशील कुमार ने बताया की ऐसा पहली बार होगा की जब भारतीय-टेक्नोलॉजी का यूज 4G सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ TCS की एंट्री भी टेलीकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में हो जाएगी।
BSNL 4G सर्विस को बढ़ाने पर कंपनी के एग्जीक्यूटिव का कहना है कि टेलीकॉम कंपनी का प्लान 1 लाख टेलीकॉम टावर को देशभर में लगाने का है। बता दें की BSNL स्मार्ट टावर की जगह मोनोपोल्स से शुरुआत करेगा जो कम महंगा और ज्यादा सुविधाजनक होगा।



