मऊ के चार विधानसभाओं के प्रेक्षक से निम्न मो.न. पर करें शिकायत, दें सुझाव

O समस्त प्रेक्षकों ने जन समस्या की सुनवाई एवं सुझाव हेतु मिलने का समय किया निर्धारित।
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले की सभी चार विधानसभा के प्रेक्षक व एक व्यय प्रेक्षक तथा एक पुलिस प्रेक्षक आ गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने इनका मोबाइल नम्बर व निवास स्थान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपनी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या संज्ञान में लाने के लिए इनसे सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा 353- मधुबन के प्रेक्षक संदीप जे0 जैकस (8765313001), के मिलने का समय प्रातः 09ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक, 354-घोसी के प्रेक्षक कार्तिकेय धनजी बुद्धा भट्टी (8765856002), के मिलने का समय प्रातः 10ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक, 355- मोहम्मदाबाद गोहाना(अ0जा0) के प्रेक्षक प्रमोद बबन राव यादव (8765941004), के मिलने का समय प्रातः 09ः00 से प्रातः 10ः00 बजे तक, 356- मऊ सदर के प्रेक्षक जी0 प्रकाश (8005227004) के मिलने का समय प्रातः 10ः00 से प्रातः 11ः00 बजे तक, निवास स्थान भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर मऊ हैं। इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक जारोंडे विशाल दशरथ (8765326007) एवं पुलिस प्रेक्षक श्री प्रसाद प्रलढ़ अक्कानौरू (8765205001) के मिलने का समय प्रातः 10ः00 से प्रातः 11ः00 बजे तक, निवास स्थान पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस मऊ हैं।
आमजन/प्रत्याशी प्रत्येक कार्य दिवस में उपरोक्त समय व स्थान पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 से संबंधित सभी विषयों पर प्रेक्षक से अवस्थान स्थल पर मिल सकते हैं।


