अपना जिला

चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य हुआ संपन्न

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनाव के दृष्टिगत चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्यक्रम जनपद के समस्त चुनाव प्रेक्षक, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, एवं समस्त रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एन0आई0सी0 कक्ष में संपन्न हुआ.

TrackingPath

। द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत चुनाव में लगे कार्मिकों के पोलिंग टीमो का चयन किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत चुनाव में लगे कार्मिकों को अपने विधानसभा क्षेत्र एवं पोलिंग टीम के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल जाती है। प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान चुनाव में लगने वाले कार्मिकों का चयन किया गया था, इसी दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कार्मिकों के रेंडमाइजेशन का कार्य भी संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *