पंचायत चुनाव में भिखारीपुर बूथ लूटने वालों को चिन्हित कर किया जा रहा कार्यवाही

घोसी। चुनाव आयोग के पुलिस प्रेक्षक प्रसाद प्रहलाद अक्कानवरु पुलिस उपाधीक्षक घोसी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को घोसी तहसील क्षेत्र के नदवासराय बूथ पर पहुँच कर सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही लोगों के विचारों से रुबरू होते हुए अपने मातहतों को चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इसके साथ ही घोसी कोतवाली के परिसर में प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारियां भी दी।
चुनाव आयोग के पुलिस प्रेक्षक प्रसाद प्रहलाद अक्कानवरु ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भिखारीपुर में बूथ लूटने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने इस बूथ को लेकर काफी गंभीर दिखते हुए अपने विचारों को भी साझा किया ।इसके पूर्व नदवासराय स्थित 5 बूथों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों से वार्ता करते हुए चेतावनी दिया कि किसी भी हाल में मतदान में खलल नहीं डाला जाना चाहिए, यदि ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।पुलिस प्रशासन इसके लिए कमर कश ली है।उन्होंने बताया कि 95 फीसदी शस्त्र जमा कराये गये हैं। गुण्डा, गैगेस्टर की कार्यवाई करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरो पर विशेष रुप से नजर रखते हुए कार्यवाई का संकेत दिया।कहाकि मतदाता निडर/भयमुक्त होकर निष्पक्ष रुप से अधिक से अधिक मतदान करें। यदि किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा हो तो पुलिस उपाधीक्षक घोसी राजीव प्रताप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सुचित करें ताकि समय से उस पर नियंत्रण किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक घोसी राजीव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक नसीम अहमद फारुखी, अतुल, महेंद्र प्रताप सिंह, नथुनी सिंह, क्रांति चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।


