अपना जिला

समाजसेवी 100 आवास निर्माण के लक्ष्य के करीब पहुंचे

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ढिलईफिरोपुर निवासी समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी द्वारा गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों को 100 आवास निर्माण कराने के लक्ष्य, के करीब पहुंच चुकें है । गुरूवार को घोसी तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी एक परिवार का छत की ढलाई कराते हुए आवास का सौगात दिया है । इससे पुरा परिवार खुशी से झूम उठा । समाजसेवी के इस पहल को देखतें हुए लोग खुब सराहना कर रहें है । सुल्तानपुर में एक ऐसा परिवार था जो ग़रीबी के आकंठ में डूबा हुआ था ।पीड़ित परिवार आवास निर्माण के लिए सक्षम अधिकारियों से गुहार लगाया लेकिन प्रशासन संवेदनहीन बनीं रहीं । पीड़ित परिवार की पांच लड़कियां है । परिवार मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था ।कभी कभी भूखे पेट भी सोने को मजबूर थे । एक व्यक्ति ने इसकी सूचना समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी को दिया । जिसका संज्ञान लेते हुए आवास निर्माण कराते हुए पीड़ित परिवार के दुखों को कम कम करते हुए लोगों में सराहना के पात्र बनें हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *